प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Pm Narendra modi ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को भारी बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों से बात की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) से फोन पर बात की है।
पीएम मोदी ने दोनों राज्य के मुख्यमंत्रियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों राज्यों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है।
महाराष्ट्र में अब तक 28 लोगों की मौत बारिश की वजह हो चुकी है। जबकि कर्नाटक के अनेक हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है।




